हाईटेक हार्टिकल्चर मॉडल क्लस्टर के रूप में विकसित करने के लिए लूणकरणसर ब्लॉक का हुआ चयन

Description of image

बीकानेर। उद्यानिकी फसलों में उच्च तकनीकी को क्लस्टर आधार पर बढ़ावा देकर अन्य कृषकों के लिए आदर्श स्थापित करने के उददेश्य से बजट 2024-25 में हाई-टेक हार्टिकल्चर मॉडल क्लस्टर विकसित करने हेतु घोषणा की गई है।

उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक दया शंकर ने बताया कि क्लस्टर में चयनित कृषकों को प्रोत्साहित करने के लिए उच्च तकनीकी उद्यानिकी जैसे ग्रीनहाउस पॉलीहाउस / शेडनेट हाउस, प्लास्टिक मल्चिंग, लो-टनल, फार्म पौण्ड तथा ड्रिप/स्प्रिंकलर आदि अन्य गतिविधियों को अपनाने पर अनुदान एवं प्रशिक्षण का लाभ दिया जाना है। जोन I-सी अतिशुष्क आंशिक सिंचित क्षेत्र जिला बीकानेर के लूणकरणसर ब्लॉक व जिला चुरू के सूजानगढ़ ब्लॉक का हाई-टेक हार्टिकल्चर मॉडल क्लस्टर हेतु हेतु चयन किया गया है। उद्यान विभाग के आयुक्त श्री सुरेश कुमार ओला के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री बजट घोषणा कार्यक्रम के तहत हाई-टेक हार्टिकल्चर मॉडल क्लस्टर हेतु बीकानेर के लुनकरणसर ब्लॉक का चयन किया गया है।

उद्यान विभाग की उपनिदेशक रेणु वर्मा की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा जिला बीकानेर के लूणकरणसर ब्लॉक में ग्रीन हाउस एवं शेडनेट हाउस की पत्रावलियों की संख्या अधिकतम पाई गई व विगत 5 वर्षों में इस ब्लॉक में ग्रीन हाउस एवं शेडनेट हाउस भी सर्वाधिक संख्या में लगे हैं। इस ब्लॉक में मिट्टी एवं पानी की गुणवता भी उद्यान की फसलों हेतु श्रेष्ठ है। स्कोरिंग के आधार पर हाई-टेक हार्टिकल्चर मॉडल क्लस्टर हेतु बीकानेर के लुनकरणसर ब्लॉक का चयन किया गया है।

कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने बताया कि चयनित ब्लॉक लूणकरणसर में एक गांव के साथ आवश्यकतानुसार सीमावर्ती ग्रामों को भी शामिल कर क्लस्टर निर्माण किया जाना है। चयनित क्लस्टर में कृषकों का चयन उप निदेशक उद्यान, सहायक निदेशक उद्यान, कृषि अधिकारी एवं संबंधित क्षेत्र के सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक की संयुक्त कमेटी द्वारा किया जाएगा। चयन की सम्पूर्ण प्रक्रिया का अनुमोदन जिला कलक्टर व अध्यक्ष जिला हॉर्टीकल्वर डवलपमेन्ट सोसायटी द्वारा करवाया जाना है। लूणकरणसर क्लस्टर में 30 कृषकों का चयन किया जाना है। इच्छुक कृषकों की संख्या 30 से अधिक होने पर कृषकों का चयन कमेटी द्वारा मौके पर लॉटरी/रेण्डोमाईजेशन प्रक्रिया द्वारा किया जाएगा। चयनित कृषक द्वारा उच्च तकनीक उद्यानिकी के प्रमुख घटकों ग्रीनहाउस/शेडनेट हाउस, लॉ-टनल, प्लास्टिक मल्च, एकल जल स्त्रोत / सामुदायिक जल स्त्रोत, सोलर पम्प व ड्रीप संयंत्र में से ग्रीनहाउस/शेडनेट हाउस के साथ न्यूनतम अन्य कोई चार घटक अपनाया जाना अनिवार्य है। चयनित कृषक के द्वारा पूर्व में ही उपरोक्त वर्णित गतिविधियों पर अनुदान प्राप्त करने की स्थिति में शेष गतिविधियों में अनुदान के लिये पात्र होगा। चयनित कृषक को ग्रीनहाउस/शेडनेट हाउस पर 2000 वर्गमीटर निर्धारित सीमा पर अनुदान देय है। चयनित कृषक को राज किसान साथी पोर्टल पर ऑन लाईन आवेदन किया जाना अनिवार्य है। हाई-टेक हार्टिकल्चर मॉडल क्लस्टर कार्यकम अंर्तगत राष्ट्रीय बागवानी मिशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार लूणकरणसर क्लस्टर में 2 प्रशिक्षण आयोजित किये जाने है। इस योजना में महिला, लघु एवं सीमान्त कृषकों को प्राथमिकता दी जावेगी। उक्त उद्यानिकी घटकों के कियान्वयन में चालू वित्तीय वर्ष के विभागीय दिशा-निर्देश मान्य होंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

पूजा, भक्ति, साधना से सदाचारी बनें, तभी जीवन सफल : जगद्गुरु वसन्त विजयानंद गिरी जी महाराज

बीकानेर। इस धरा पर मनुष्य योनि में जन्मा कोई भी प्राणी अपने ईष्ट, कुल देवी देवता अर्थात पर…