बॉर्डर पर तैनात BSF के जवान अपनी सर्विस राइफल से मारी खुद को गोली

Description of image

बीकानेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात BSF जवान द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जानकारी के अनुसार, 173वीं बटालियन के कृष्ण कुमार शाहगढ़ क्षेत्र में भानु सीमा चौकी पर पोस्टेड थे। वे पिछले 24 साल से BSF में अपनी सेवाएं दे रहे थे। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। शाहगढ़ थाना प्रभारी बाबूराम ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक के शव को रामगढ़ अस्पताल में रखा गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

पूजा, भक्ति, साधना से सदाचारी बनें, तभी जीवन सफल : जगद्गुरु वसन्त विजयानंद गिरी जी महाराज

बीकानेर। इस धरा पर मनुष्य योनि में जन्मा कोई भी प्राणी अपने ईष्ट, कुल देवी देवता अर्थात पर…