हेरिटेज संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय हेरिटेज समिति गठित

Description of image

बीकानेर। हेरिटेज सरंक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने जिला स्तरीय हेरिटेज समिति का गठन किया है।

यह समिति बीकानेर की ऐतिहासिक इमारतों, हवेलियों, कुओं, बावड़ियों व सांस्कृतिक महत्त्व के स्मारकों के सरंक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कार्य करेगी। समिति का मुख्य कार्य हेरिटेज सम्बंधित गतिविधियों की निगरानी, हेरिटेज वॉक के माध्यम से टूरिज्म को बढ़ावा एवं बीकानेर के पारम्परिक क्राफ्ट, खान-पान एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का संवर्धन रहेगा। समिति की अनुशंषा पर नगर निगम में हेरिटेज सेल का गठन भी किया जाएगा। जिससे शहरी परकोटे की ऐतिहासिक इमारतों को सुरक्षित रखा जा सकेगा। जयपुर हेरिटेज की तर्ज पर बीकानेर को हेरिटेज सिटी बनाने की दिशा में भी यह समिति प्रस्ताव तैयार करेगी।

 

*हेरिटेज समिति में इन्हें किया शामिल*

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति के सदस्य सचिव नगर निगम आयुक्त होंगे। वहीं इसमें जिला पुलिस अधीक्षक, नगर विकास न्यास सचिव, अभिलेखागार निदेशक, जिला परिवहन अधिकारी, पीडब्ल्यूडी, विद्युत और नगर निगम के अधीक्षण अभियंता, वरिष्ठ नगर नियोजक, पुरातत्व विभाग के वृत्त अधीक्षक, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक, यातायात पुलिस के उप अधीक्षक पदेन सदस्य होंगे। वहीं होटल व्यवसाय, टूर एंड ट्रैवल एजेंसी, मार्केट एसोसिएशन, इन्टेक के बीकानेर चैप्टर, गाइड एसोसिएशन, स्वयंसेवी संस्थान तथा हवेली संगठन के प्रतिनिधि भी इसके सदस्य होंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

पूजा, भक्ति, साधना से सदाचारी बनें, तभी जीवन सफल : जगद्गुरु वसन्त विजयानंद गिरी जी महाराज

बीकानेर। इस धरा पर मनुष्य योनि में जन्मा कोई भी प्राणी अपने ईष्ट, कुल देवी देवता अर्थात पर…