बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट को रोज उड़ने की मिली मंजूरी

Description of image

बीकानेर। बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट को लेकर लगातार उठ रही मांग पर अब पूर्ण विराम लग गया है। बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट के लिए मंजूरी मिल गयी है। सात फरवरी से यह फ्लाइट हर रोज बीकानेर से दिल्ली के लिए उड़ेगी। जिससे यहां के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। बीकानेर से दिल्ली की कनेक्टिविटी भी आसान होगी। जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर यह फ्लाइट बीकानेर आएगी और दस बजकर 05 मिनट पर बीकानेर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। दरअसल, यह मांग यहां के व्यापारियों द्वारा लगातार की जा रही थी। इस मांग पर केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल प्रयासरत थे। फ्लाइट के प्रतिदिन होने से यहां के यात्रियों व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

10 साल पुराने प्रकरण में अभियुक्त को न्यायालय द्वारा मिला न्याय अभियुक्त को उक्त प्रकरण मे दोष मुक्त कर बरी का निर्णय किया

बीकानेर,दिनांक 24.02.2026 को एडवोकेट जयदीप कुमार शर्मा ने बताया कि माननीय न्यायालय विशिष्ट…