जिला कलेक्टर और निगम प्रशासक श्रीमती नम्रता वृष्णि ने किया नगर निगम का निरीक्षण, जानी विभिन्न अनुभगो की कार्यप्रणाली

Description of image

बीकानेर। जिला कलेक्टर तथा नगर निगम प्रशासक श्रीमती नम्रता वृष्णि ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया।

निगम प्रशासक श्रीमती वृष्णि ने निगम की जन्म मृत्यु पंजीयन शाखा को देखा तथा इसमें डाटा प्रोसेसिंग की प्रक्रिया जानी। उन्होंने कहा कि पंजीयन का यह कार्य निर्धारित सीमा में हो। उन्होंने लेखा शाखा, हेल्पिंग सेंटर तथा निर्माण शाखा सहित विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया तथा इनकी कार्यप्रणाली जानी। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) तथा इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के कार्यों की प्रगति जानी। कार्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सभी पत्रावलियों को व्यवस्थित करने तथा आमजन के कार्य पूर्ण संवेदनशीलता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने यूडी टैक्स की स्थिति जानी तथा निगम की आय बढ़ाने के संबंध में चर्चा की।

जिला कलेक्टर ने शिव वैली में कचरा निस्तारण केंद्र तथा बायो मेडिकल वेस्ट यूनिट का अवलोकन किया। इसकी कार्य प्रणाली के बारे में जाना। घर-घर कचरा संग्रहण प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखना निगम की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। इसका निर्वहन पूर्ण गंभीरता से किया जाए। बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण नॉर्म्स के रूप करने के निर्देश दिए। उन्होंने वल्लभ गार्डन में डॉग स्टेरलाइजेशन सेंटर का अवलोकन किया एवं इसकी कार्य प्रणाली के बारे में जाना।

उन्होंने कहा कि निगम द्वारा हेरिटेज संपत्ति को संरक्षित करने की दिशा में प्रभावी कार्य हो। अनुपयोगी सामग्री का नॉर्म्स के अनुसार निस्तारण किया जाए। उन्होंने 100 करोड रुपए की लागत से गंदे पानी की निकासी के कार्य की स्थिति के बारे में जाना। इस दौरान निगम आयुक्त मयंक मनीष तथा उपायुक्त यशपाल आहूजा सहित विभिन्न अधिकारी साथ रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…