किसान क्रेडिट कार्ड धारक ऋणी कृषकों के लिए रबी फसलों के बीमा की तिथि 15 जनवरी तक बढ़ाई, कुल बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत प्रीमियम किसानों को करना होगा जमा

Description of image

बीकानेर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी-2024 के लिए जिले में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी अधिसूचित है। संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी ने बताया कि कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार केसीसी धारक ऋणी किसानों के लिए बीमा की तिथि 15 जनवरी तक के लिए बढ़ाई गयी हैं। केसीसी धारक ऋणी कृषक रबी फसलों का बैंक के माध्यम से बीमा करवा सकेगे जिन्होंने केसीसी खाता 31 दिसम्बर 2024 से पहले सेक्शन या रिन्यूअल करा लिया है।

कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने बताया कि जिले के किसान जौ, चना, गेंहू, मेथी, जीरा, तारामीरा व इसबगोल फसल के बीमा करवा सकते हैं। जिनकी बीमित राशि व प्रीमियम राशि विवरण इस प्रकार है

*फसल बीमित राशि रू. प्रीमियम राशि रु*

जौ 44689 625

चना 47750 716

जीरा 83530 4176

ईसबगोल 68114 3405

मेथी 62103 3105

सरसों 67525 1012

तारामीरा 31594 473

गेंहू 55207 828

प्रीमियम राशि का भुगतान कर बीमा इच्छुक किसान करवा सकते हैं। इच्छुक किसान अंतिम दिनांक का इंतजार किए बिना अपनी फसलों का बीमा करवाएं।

गहलोत ने बताया कि फसल बीमा योजना की ओर अधिक जानकारी के लिए एग्रीकल्चर इन्श्योरेन्स कम्पनी व्हाट्सएप नंबर 7065514447 बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर संपर्क कर सकते हैं तथा नजदीकी कृषि कार्यालय में बीमा कंपनी प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं ।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…