बीकानेर से लालगढ़ रेलवे स्टेशन डबल लाइन दोहरीकरण योजना मे आने वाले मकान होंगे प्रभावित

Description of image

बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन से लालगढ़ रेलवे स्टेशन तक डबल लाइन करने के दौरान जोभी मकान बीच में आएंगे उनको अधिग्रहण किया जाएगा। जिसके लिए रेलवे मंडल प्रसाशन जल्द ही सर्वे करेगा उसके बाद संबंधित वैध मकान मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा। हालांकि बीकानेर. रेलवे स्टेशन से सांखला फाटक तक मकान नहीं है लेकिन सांखला फाटक से लालगढ़ की ओर काफी मकान इससे प्रभावित हो सकते हैं। मंडल रेल प्रबंधक का कहना है कि उन्हें लाइन बिछाने के लिए जितनी जमीन की जरूरत है, उतना ही हिस्सा लिया जाएगा। कुछ जमीन तो पहले से रेलवे के कब्जे में है, जबकि कुछ जमीन लेनी पड़ेगी। चुनाव से पहली बनी योजना दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले ही यहां लाइन दोहरीकरण की योजना बन गई थी। स्वीकृति भी मिल गई थी लेकिन तब चुनाव के चलते इस कार्य को आगे नहीं बढ़ाया गया। अब इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…