जीईपीएल 15 से, जिला कलेक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन

Description of image

 

बीकानेर। राजकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता (जीईपीएल-2024) का आयोजन 15 से 17 नवंबर तक धरणीधर खेल मैदान में किया जाएगा। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने मंगलवार को राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया। प्रतियोगिता में बीकानेर जिले के विभिन्न विभागों की कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं।

राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ, बीकानेर के अध्यक्ष मनोहर पाल भंवरिया ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य सभी विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारियों के मध्य आपसी सौहार्द एवं समन्वय स्थापित करना व खेल-कूद के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

प्रतियोगिता के समन्वयक राहुल आचार्य ने प्रतियोगिता के नियमों के बारे में बताया। पोस्टर विमोचन में मो. सलीम, अभिनव गोस्वामी, अनिल पंवार, विशाल विश्वकर्मा, पुनम चन्द बिश्नोई, कैलाश भोजक, जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …