मौसमी बीमारियों की प्रभावी रोकथाम: नगर निगम और जलदाय विभाग चलाएगा विशेष अभियान

Description of image

 

 

बीकानेर। मौसमी बीमारियों की प्रभावी रोकथाम और स्वच्छता के मद्देनजर नगर निगम और जलदाय विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में पेयजल के नमूने लिए जाएंगे।

नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष ने बताया कि जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार शुक्रवार से सात दिनों का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए दोनों विभागों द्वारा टीमों का गठन किया गया है। निगम के स्वच्छता निरीक्षकों को अपने-अपने सर्किल क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने वाले पेयजल के नमूनों के लिए जलदाय विभाग से समन्वय करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिला कलेक्टर ने प्रतिदिन लिए जाने वाले नमूनों की न्यूनतम समय में जांच करने तथा इसकी दैनिक रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। किसी प्रकार की अशुद्धता पाई जाने पर आवश्यक कार्यवाही भी प्राथमिकता से करनी होगी। जिला कलेक्टर ने दोनों विभागों को गंभीरता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया और कहा कि मौसमी बीमारियों के प्रति भी आमजन को जागरूक किया जाए। निगम उपायुक्त श्री कुलराज मीणा को अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

एसजेपीएस : आपका श्रेष्ठ प्रदर्शन ही आपकी वास्तविक पहचान – डॉ गौरव बिस्सा 

दिनांक : सोमवार, 30 जून, 2025 व्यक्तिगत एवं संगठन की सफलता के लिए उससे जुड़ी टीम का आपसी दृ…