नाबालिक बच्चों के साथ कुकर्म करने के आरोप मे नागणेची मंदिर के पास ढोंगी बाबा को पुलिस ने दबोचा

Description of image

बीकानेर छोटी काशी में ढोगी बाबा ने ऐसा घिनौना काम किया कि लोगों की आस्था को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार नागणेची मंदिर के पास एक ललित कुमावत नामक बाबा ने नागण्च्य नाम से धाम बना रखा है जहां भोले भाले लोगों को अपने धाम पर बुलाता और सप्तमी व तेरहसे को बड़ा आयोजन होता लोग खूब आते लेकिन बाबा अंदर से कुछ ओर था। पुलिस ने बताया कुछ दिन पहले पांच परिजनों ने शिकायत करवाई कि सुर्दशन नगर में स्थित नागण्च्य धाम में एक ललित कुमावत बाबा ने उनके नाबालिग बच्चों के साथ कुकर्म किया है जिसका वीडियों भी उन्होंने पुलिस को पेश किया। जयनारयण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी सुरेन्द्र पंचार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मंगलवार को आईपीएस विशाल जांगिड़ की टीम के साथ मौके पर दबिश देकर ढोगी बाबा को दबोचा। पुलिस ने बताया कि बाबा पर 2020 में एक नाबालिग के साथ दुराचार का आरोप में पोक्सों एक्ट में मामला दर्ज हो रखा है। बाबा माता के रुप में लोगों को बहका रहा था। पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर जयनारायण व्यास कॉलोनी लेकर गये है जहां पूछताछ होगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …