भीषण गर्मी के मद्देनजर लू-ताप से बचाव एवं शमन के लिये एडवायजरी जारी

Description of image

बीकानेर। ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यस्थलों पर कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मकारों के कार्य के दौरान लू-तापघात के प्रभाव से बचाव के लिए जिले के समस्त नियोजकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

संयुक्त श्रम आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी एडवायजरी अनुसार सभी वर्ग के श्रमिकों, नरेगा श्रमिकों, भवन निर्माण श्रमिक, संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मकारों को लू-ताप से बचाव के लिए जागरूकता प्रदान करने हेतु होर्डिंग्स बोर्ड लगाने एवं श्रमिकों, कर्मकारों हेतु शीतल पेयजल, छाया, दवा, आईस पैक, इलाज, कैन्टीन, रेस्ट रूम, यूरिनल्स आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रमसाध्य कार्यो को दिन के कम ताप वाले समय में ही करवाना सुनिश्चित करें तथा साथ ही लू से संबंधित चेतावनी दिवस में कार्य के घण्टों में परिवर्तन करने का प्रयास करें एवं यथासंभव 12 से 3 बजे तक कार्य बंद रखा जाए। सभी नियोजकों से यह अपील भी की जाती है कि मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए कम कार्यावधि में भी मजदूरी की पूर्ण दरें दी जाए।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …