संत कंवर राम संस्थान श्री श्याम मंदिर के वार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न

Description of image

 

रथखाना कालोनी स्थित संत कंवर राम संस्थान श्री श्याम मंदिर के चुनाव के लिए आज मंदिर सेवादारों की परिसर में बैठक रखी गई, जिसमें वर्तमान अध्यक्ष ढ़ालूराम खेशवानी ने कार्यकारिणी भंग कर, निर्वाचन अधिकारी मानसिंह मामनानी की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न कराए गए।

ओमप्रकाश गंगवानी को अध्यक्ष और हेमंत मूलचंदानी को सचिव ,महेश खेसवानी कोषाध्यक्ष ,देवानंद खेशवानी उपाध्यक्ष , मोहन हरवानी संगठन मंत्री, नरेश कारिया सांस्कृतिक मंत्री,राजकुमार मोटवानी सह सचिव, एवं मानसिंह मामनानी ,विजय एलानी एवं ढ़ालूराम खेशवानी संरक्षक चुने गए।

बैठक में सुरेश हिंदुस्तानी, सतीश रीझवानी ,प्रेम मामनानी ,गिरधर गोरवानी ,बाबूलाल चंदानी ,हरिश चंदानी ,दीपक आहूजा ,अशोक खत्री, सुंदर मामनानी ,अशोक वाधवानी, सुरेश केसवानी ,मनोज कारिया,हंसराज मूलचंदानी ,दयाल केशवानी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ संरक्षक दीपक आहूजा ने अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए ओमप्रकाश गंगवानी और हेमंत मूलचंदानी के नाम का प्रस्ताव रखा। सतीश रिझवानी ने अनुमोदन किया तथा उपस्थित सदस्यों ने ध्वनि मत से स्वीकृति दी।

बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए हिंदू नागरिक को शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई वह 2 मिनट का मौन रखा गया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …