

बीकानेर। भारत- पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव भले ही शनिवार को खत्म हो गया। लेकिन सीमावर्ती जिलों में अभी भी हाई अलर्ट है। शनिवार की रात श्रीगंगानगर में रात साढ़े 9 बजे से जिले की लाइट काट दी गई। साथ ही ब्लैकआउट घोषित कर दिया गया। इस बीच जिला प्रशासन की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया।
बता दें कि भारत के ऐलान के बाद सीज फायर हो गया। शाम 5 बजे से दोनों देशों के बीच संघर्षविराम लागू कर दिया था। इसके बाद श्रीगंगानगर सहित सीमावर्ती जिलों में लोग घरों से बाहर निकले और भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए थे।