प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का बीकानेर दौरा-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का बीकानेर के नाल एयरफोर्स स्टेशन पर स्वागत- जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया अभिनंदन

Description of image

जयपुर/बीकानेर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की एक दिवसीय बीकानेर यात्रा के तहत गुरुवार को नाल एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। श्री मोदी ने राजस्थान में बीकानेर की धरा से राष्ट्र को 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण की सौगात देने के साथ ही अमृत स्टेशन योजना के तहत देश के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक श्री यू.आर. साहू, एओसी नाल एयरफोर्स स्टेशन एयर कोमोडोर श्री अमित कुमार बुद्धवार (विशिष्ट सेवा मेडल), सांसद श्री सीपी जोशी, राज्य किसान आयोग अध्यक्ष श्री सी आर चौधरी, पूर्व सांसद श्री निहालचंद मेघवाल, श्रीमती ज्योति मिर्धा, पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड़, श्री अरूण चतुर्वेदी, पूर्व विधायक श्री अशोक परनामी, श्री अभिषेक मटोरिया सहित अर्जुन पुरस्कार विजेता श्री देवेन्द्र झाझडिया सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …