दस रूपए की एक चाय छोड़कर उस कीमत का एक पौधा अवश्य लगाएं- श्री अविनाश गहलोत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

Description of image

बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति दस रुपये की एक चाय छोड़कर, उस कीमत का एक पौधा अवश्य लगाएं। उसे तीन साल तक बड़ा भी करें। उन्होने कहा कि एक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ का दोहन करता है। लिहाजा प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन मेें कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लें। पर्यावरण संरक्षण के लिए यह अत्यंत आवश्यक है।

श्री गहलोत शनिवार सुबह रिडमलसर स्थित सागर तालाब किनारे ”वंदे गंगा” जल संरक्षण- जन अभियान कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होने उपस्थित जनों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री ने कहा कि एक भागीरथ वे थेे जो धरती पर गंगा लेकर आए। दूसरे भागीरथ हमारे मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा हैं जिन्होने वर्षा जल संरक्षण को लेकर ये अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि केवल एक पखवाड़े तक ही नहीं बल्कि पूरे साल हमें इस अभियान का हिस्सा बनकर जल संरक्षण करना है। प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान का हिस्सा बने और आगे बढाए।

श्री गहलोत ने 21 जून को विश्व योग दिवस कार्यक्रम को लेकर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति आधे से पौने घंटे तक प्रतिदिन योग करें। तभी वह मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहेगा। योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। साथ ही नशे के खिलाफ संकल्प लेने और परिवार को मजबूत करने का आह्वान किया। श्री गहलोत ने अहमदाबाद प्लेन हादसे की घटना को लेकर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने किस विषम परिस्थितियों में जल का संरक्षण किया। ये हम सब अच्छे से जानते हैं। नई पीढ़ी भी जल का संरक्षण करें। साथ ही कहा कि जिला कलेक्टर ने तालाब के 147 बीघा कैचमेंट एरिया से अतिक्रमण हटाकर सागर तालाब की इस धरोहर के संरक्षण में अहम योगदान दिया है। 40 करोड़ की लागत से कबीर वाटिका का कार्य भी यहां होगा।

बीकानेर पंचायत समिति प्रधान श्री राजकुमार कस्वां ने कहा कि पानी का मोल ग्राम वासियों से ज्यादा कोई नहीं जानता। लिहाजा जल का संरक्षण हो, दुरुपयोग ना हो। रिडमलसर सरपंच श्री रामदयाल गोदारा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीवन भर जल संरक्षण हेतु आग्रह किया। वाटरशैड के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री भूप सिंह ने अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत कुल 16 सौ गतिविधियां अब तक जिले भर में आयोजित की जा चुकी है। जिसमें करीब 3 लाख लोगों ने हिस्सा लिया।

इससे पूर्व सागर तालाब पर ही पीपल पूजन से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तत्पश्चात अतिथियों ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम के आखिर में विकास अधिकारी बीकानेर श्रीमती शाजिया तबस्सुम ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अभियान के तहत जो लक्ष्य दिया गया है उसे सबके सहयोग से पूरा करेंगे।कार्यक्रम के आखिर में अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे को लेकर दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में मंच संचालन श्री गोपाल जोशी ने किया।

कार्यक्रम में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, जिला परिषद सीईओ श्री सोहनलाल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता वाटरशैड श्री भूप सिंह, बीकानेर प्रधान श्री राजकुमार कस्वां, बीडीओ श्रीमती शाजिया तबस्सुम, विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एलडी पंवार, अभियान के जिला संयोजक श्री गुमान सिंह राजपुरोहित, श्रीमती सुमन छाजेड़, श्री महावीर रांका, श्री सत्यप्रकाश आचार्य, रिडमलसर सरपंच श्री रामदयाल गोदारा, श्री अखिलेश प्रताप सिंह, श्री श्याम सिंह हाडला, श्री अशोक प्रजापत, श्री जितेन्द्र राजवी,श्री जेठमल नाहटा, श्रीमती सरिता नाहटा, श्रीमती अनुराधा आचार्य समेत स्काउट गाइड स्टूडेंट्स और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

नयाशहर थाने में सुरक्षा सखी बैठक आयोजित, शांति-सौहार्द और साइबर जागरूकता पर दिया गया जोर

बीकानेर, 10 जुलाई। आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून-…