ई-कचरा संग्रहण अभियान 30 जून से 2 जुलाई तक

Description of image

बीकानेर। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा 30 जून से 2 जुलाई तक जिले में ई-कचरा संग्रहण अभियान आयोजित किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने बताया कि अभियान के दौरान राज्य मंडल से अधिकृत ई-वेस्ट री-साइक्लर इकाई द्वारा ई-कचरा संग्रहण के साथ इसके लिए उचित भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने विभिन्न कार्यालयाध्यक्षों को उनके अधीन सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण और चिकित्सा संस्थानों तथा अन्य कार्यालय में ई-कचरा संग्रहण संबंधी आवश्यक प्रक्रिया को पूर्ण कर ई-कचरा संग्रहण अभियान में भाग लेने और ई-कचरा एकत्रित कर री-साइकिल इकाई को उपलब्ध करवाने के लिए कहा है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …