
बीकानेर। राजस्थान सरकार ने शनिवार शाम आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए एक बड़ी प्रशासनिक फेरबदल की घोषणा की। बीकानेर रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक के रूप में हेमन्त कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक बीकानेर रेंज के IG रहे ओमप्रकाश को जोधपुर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी की गई इस तबादला सूची में प्रदेशभर से कुल 91 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।