संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा ने पीबीएम अस्पताल का किया निरीक्षण, किडनी ट्रांसप्लांट और सफाई व्यवस्था पर जोर

Description of image

बीकानेर, 19 जुल। संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा ने शनिवार को पीबीएम चिकित्सालय के यूरोलॉजी और गायनी विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, वित्त प्रबंधन, ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार, यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश आर्य, डॉ. जितेंद्र फलोदिया, डॉ. जितेंद्र आचार्य, ताहिर शेख और किडनी डायलिसिस एवं ट्रांसप्लांट फाउंडेशन के महेश देवानी उपस्थित रहे।संभागीय आयुक्त ने चिकित्सा विभाग की योजनाओं की जमीनी स्थिति को समझने के लिए मरीजों से सीधे संवाद किया और उनसे फीडबैक लिया। उन्होंने पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार को चिकित्सा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से, उन्होंने सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। मीणा ने प्राचार्य डॉ. सोनी को निर्देश दिए कि यूरोलॉजी विभाग में किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने और इसमें तेजी लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही, उन्होंने पीबीएम परिसर में सड़क पर पड़े कचरे और निर्माण सामग्री के मलबे को तत्काल हटाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को आईएचएमएस के तहत मरीजों को जांचे ऑनलाइन मिले एवं इसको लेकर सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ हों, प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने पीबीएम में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संसाधनों का बेहतर उपयोग हेतु संभागीय आयुक्त के समक्ष कॉलेज एवं पीबीएम प्रशासन की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि पीबीएम में चिकित्सा व्यवस्थाओं का कुशल प्रबंधन किया जा रहा है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …