जिला अस्पताल में प्रतीक्षालय और जल मंदिर का लोकार्पण

Description of image

बीकानेर। जोशीवाड़ा निवासी श्री गौरीशंकर व्यास एवं उनके परिवार ने अपने माता-पिता स्व. श्री फकीर चंद व्यास एवं श्रीमती लक्ष्मी देवी व्यास की स्मृति में एसडीएम जिला अस्पताल मेंआठ लाख रुपये से अधिक की लागत से मरीजों एवं उनके परिजनों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय हॉल एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था के लिए जल मंदिर का निर्माण करवाया। जिसका लोकार्पण वयोवृद्ध पं. श्री नथमल पुरोहित के सान्निध्य में रविवार को पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस मौके पर जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ घनश्याम तंवर व डॉ गुलाब खत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए केशवानी व्यास परिवार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सम्मानित किया।

अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने बताया कि जिला अस्पताल में निरंतर भामाशाहों और दानदाताओं के सहयोग से मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस क्रम में राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त श्री गौरीशंकर व्यास एवं परिवार ने अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों के बैठने एवं जलपान हेतु प्रतीक्षालय के निर्माण एवं विकास का निर्णय लिया गया। अधीक्षक ने बताया कि जिला अस्पताल का भवन करीब पैंतीस साल पुराना है। यहां मरीजों की बढ़ती भीड़ और आवश्यकताओं को देखते हुए प्रतीक्षालय की आवश्यकता थी। मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को वार्ड में असुविधा होती थी और उन्हें जलपान और पानी के लिए बाहर जाना पडता था। जिसे दूर करने के लिए श्री गौरीशंकर व्यास एवं परिवार ने प्रतीक्षालय का निर्माण करवाया है। जिससे यहां आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर समाजसेवी राजेश चूरा, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक रमेश हर्ष, भंवर लाल आचार्य, ब्रज रतन आचार्य, सुशील आचार्य, अशोक थानवी, गोपाल व्यास, दाऊलाल व्यास, गिरिराज बिस्सा, रामेश्वर जोशी, उमाशंकर आचार्य, राजकुमार सोनी, सरजूनारायण पुरोहित आदि उपस्थित थे। इस मौके पर इस कार्य के प्रेरणास्रोत अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष का व्यास परिवार द्वारा साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …