रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

Description of image

 

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसारः-

1. गाडी संख्या 09601, उदयपुर सिटी-जयपुर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.08.25 को उदयपुर से 20.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.50 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली जं., कपासन, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर व किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2. गाडी संख्या 09725, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10.08.25, रविवार को जयपुर से 08.25 बजे रवाना अगले दिन 04.55 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09726, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.08.25, सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से 09.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.45 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3. गाडी संख्या 04725, हिसार-हडपसर सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10.08.25, रविवार को हिसार से 05.50 बजे रवाना होकर सोमवार को 10.45 बजे हडपसर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04726, हडपसर-हिसार सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.08.25, सोमवार को हडपसर से 17.00 बजे रवाना होकर मंगलवार को 22.25 बजे हिसार पहुॅचेगी।यह रेलसेवा मार्ग में सादुलपुर, लोहारू, चिडावा, झुंझुनू, नवलगढ, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, डकनिया तलाव, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, बसईरोड, कल्याण, लोणावला, चिंचवड व पुणे स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

4. गाडी संख्या 04827, भगत की कोठी (जोधपुर)- बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल दिनांक 10.08.25, रविवार को (01 ट्रिप) भगत की कोठी से 14.30 बजे रवाना होकर सोमवार को 07.25 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04828, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल दिनांक 11.08.25, सोमवार को (01 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से 10.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को 04.30 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी।यह रेलसेवा मार्ग में लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं., रानी, फालना, जवाईबांध, पिंडवाडा, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना, साबरमती , वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

5. संख्या 09639, मदार-रोहतक स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा दिनांक 10.08.25 तक (03 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन 04.30 बजे रवाना होकर 12.50 बजे रोहतक पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09640, रोहतक-मदार स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा दिनांक 10.08.25 तक (03 ट्रिप) रोहतक से प्रतिदिन 13.20 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली,कुण्ड, रेवाडी, गोकलगढ, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

6. गाडी संख्या 09023, बान्द्रा टर्मिनस-सांगानेर (जयपुर) साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 14.08.25 को (02 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से गुरूवार को 16.45 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 12.30 बजे सांगानेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09024, सांगानेर (जयपुर)-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.08.25 को (02 ट्रिप) सांगानेर से शुक्रवार को 16.50 बजे रवाना होकर शनिवार को 11.15 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी।

7. गाडी संख्या 04493, नई दिल्ली-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.08.25 को नई दिल्ली से 10.20 बजे रवाना होकर 12.30 बजे रेवाडी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04494, रेवाडी-नई दिल्ली स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.08.25 को रेवाडी से 14.30 बजे रवाना होकर 17.00 बजे नई दिल्ली पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में दिल्ली कैंट, पालम, बिजवासन, गुडगॉव, गढी हरसरू व पटौदी रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

8. गाडी संख्या 09611, अजमेर-वलसाड स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.08.25, सोमवार को अजमेर से 13.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.30 बजे वलसाड पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09612, वलसाड-अजमेर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.08.25, मंगलवार को वलसाड से 13.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.55 बजे अजमेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, दाहोद, वडोदरा, भरूच, सूरत एवं नवसारी स्टेशनों पर ठहराव करंगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…