घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरूपयोग पर कार्रवाई,बारह घरेलू गैस सिलेंडर्स सहित अन्य सामग्री जब्त

Description of image

बीकानेर, 11 अगस्त। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा के नेतृत्व में प्रवर्तन निरीक्षकों द्वारा शहर में कई स्थानों पर औचक कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि ड्यूप्लेक्स कॉलोनी के पास विपुल ठाकुर पुत्र महानन्द ठाकुर को मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर से वाहनों में अवैध रिफिलिंग करते पाए जाने पर उसके खिलाफ एलपीजी(आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2000 की धारा 3,4,5 एवं 7 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए बीपीसीएल कंपनी के चार सिलेंडर, एक रिफिलिंग मशीन तथा एक इलेक्ट्रोनिक कांटा घरेलू गैस सिलेंडर्स का दूरूपयोग का स्पष्ट उल्लंघन होने के कारण जब्त किया गया। एक अन्य कार्रवाई में पवन बिश्नोई पुत्र रामप्रताप बिश्नोई, निवासी शिव मंदिर के पास, उदयरामसर को नागणेची जी मंदिर के पास एक गली में अवैध रिफिलिंग करते पाया गया और उससे बीपीसीएल कंपनी के दो सिलेंडर, एक रिफिलिंग मशीन तथा एक इलेक्ट्रोनिक कांटा जब्ती की कार्रवाई की गई। वहीं पंडित दीनदयाल सर्किल से एक गैस सिलेंडर व एक चूल्हा, लाभू जी का कटला रंगारों की गली से पांच गैस सिलेंडर का व्यवसायिक करते पाए जाने पर जब्त किए गए हैं।

जब्त किए गए सिलेंडरों एवं अन्य सामग्री को आकाश गंगा इंडेन गैस ऐजेंसी को सुपुर्द किया गया।

इन सभी मामलों में अति. जिला मजिस्ट्रेट(शहर) न्यायालय में मुकद्दमा दर्ज करवाया जाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग की रोकथाम अभियान निरन्तर चलता रहेगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…