
बीकानेर, 11 अगस्त। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से सोमवार को ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के तहत दुपहिया वाहन रैली निकाली गई। रैली में शामिल अकादमी कर्मचारियों, विद्यार्थियों, आमजन ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सभी लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अकादमी सचिव शरद केवलिया ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान व शान का प्रतीक है।
इस दौरान श्रीनिवास थानवी, डॉ. महेश सहारण, अंजली टाक, केशव जोशी, कानसिंह, मनोज मोदी, रोहित कुमार स्वामी, रोहित छंगाणी, प्रिया आहूजा, आस्था यादव, मंजू सुथार, उमेश व्यास, देवकिशन कुमावत, लक्ष्य कच्छावा, महावीर पुरी, जय सुथार सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।