हर घर तिरंगा अभियान: किसानों को वितरित किए राष्ट्रीय ध्वज, कृषि अधिकारियों सहित किसानों ने निकाली तिरंगा रैली

Description of image

बीकानेर, 11 अगस्त । हर घर तिरंगा अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा सोमवार को तिरंगा वितरण कार्यक्रम व तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) कैलाश चौधरी ने किसानों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किए और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने किसानों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान कृषि-उद्यानिकी के अधिकारियों व किसानों ने साथ मिलकर संयुक्त तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान समूचा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा और किसानों में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत हुई।

उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने तिरंगे के तीन रंगों व अशोक चक्र की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि तिरंगा रैली पब्लिक पार्क से प्रारंभ होते हुए सर्किट हाउस के पास सहायक निदेशक कृषि विकास कार्यालय पहुंची।

कार्यक्रम परियोजना निदेशक आत्मा मदनलाल, सहायक निदेशक सांख्यिकी डॉ. मानाराम जाखड़, कृषि अधिकारी रमेश भाम्भू, श्रीराम विश्नोई व बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। तिरंगा रैली का संचालन सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत ने किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…