बीकानेर रेल मंडल के महेंद्रगढ़ स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने पेश की मानवता की मिसाल

Description of image

 

रविवार (10.08.25) अगस्त को गाड़ी संख्या 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला–जोधपुर एक्सप्रेस में एक 42 वर्षीय महिला गुड़गांव से महेंद्रगढ़ तक यात्रा कर रही थी। अचानक इस महिला को दौरा पड़ा और यह बेहोश हो गई। इसकी सूचना महेंद्रगढ़ स्टेशन मास्टर के माध्यम से रेलवे सुरक्षा बल को मिली। सूचना पाकर रेलवे सुरक्षा बल की महिला कांस्टेबल ने अन्य स्टॉफ की सहायता से तुरंत प्रभाव से ट्रेन के सामान्य कोच में यात्रा कर रही बेहोश महिला को स्ट्रेचर पर लेटा कर प्लेटफार्म पर लायी। उचित समय पर बेहोश महिला को सीपीआर दिया एवं नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। महिला अब स्वस्थ है,इस प्रकार रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से महिला की जान बचाने हेतु महिला के पति राजेश कुमार एवं आमजन ने रेलवे सुरक्षा बल के कार्य की सराहना की है।

उल्लेखनीय है कि बीकानेर मंडल का रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा हेतु कटिबद्ध है।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…