हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राजस्थानी संगोष्ठी आयोजित

Description of image

बीकानेर, 12 अगस्त। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी तथा इन्टेक, बीकानेर चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को रोटरी क्लब सभागार में ‘राष्ट्र प्रेम रो प्रतीक- हर घर तिरंगो‘ विषयक राजस्थानी संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए श्री मनमोहन कल्याणी ने कहा कि तिरंगे की आन, बान और शान कायम रहे, यह हर देशवासी का मौलिक कर्त्तव्य है। तिरंगा देश की शक्ति, साहस, शांति, सत्य, उर्वरता, वृद्धि, धर्म, न्याय, गति को प्रदर्शित करता है। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट श्री विजय हर्ष ने कहा कि पूरे विश्व में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की एक अलग पहचान है। प्रत्येक देशवासी अपने घर पर उत्साहपूर्वक तिरंगा फहराये।

अकादमी सचिव श्री शरद केवलिया ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय एकता, अखण्डता व देशभक्ति का साक्षात प्रतीक है। तिरंगा हर भारतीय के मन में राष्ट्र प्रेम की पुनीत भावना जागृत करता है। इन्टेक बीकानेर चैप्टर के कन्वीनर पृथ्वीराज रतनू ने कहा कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के अमर बलिदान के बाद देश गुलामी की बेड़ियों से आजाद हुआ। डॉ. के. एल. बिश्नोई ने कहा कि अब हर नागरिक गर्व से अपने घर पर तिरंगा फहरा सकता है। तिरंगे की शान को बनाये रखने के लिये हमारे सैनिकों, आमजन ने अपने प्राणों की आहूति दी है।

डॉ. मोहम्मद फारूख ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से युवा पीढ़ी को तिरंगे की महत्ता का ज्ञान होगा। जुगल किशोर पुरोहित ने अपनी कविता के माध्यम से कहा- ‘आजादी रा गुण गावांला, टाबरिया नै झंडे री बात बतावांला‘। जगदीश रतनू ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान व अस्मिता का प्रतीक है। सुभाष बिश्नोई ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से जन-जन में देशभक्ति की भावना का उदय होगा। इस दौरान रमेश स्वामी, ब्रजेश लखोटिया सहित अकादमी कार्मिक, रोटरी क्लब सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…