बीकानेर रेलवे सुरक्षा बलों ने चोरों पर कसी नकेल, तीन गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर के रेलवे सुरक्षा बलों ने हाल ही में चोरों पर नकेल कसते हुए 3 चोरी-आरोपियों को पकडकर बड़ी सफलता प्राप्त की है। हाल ही में बीकानेर ईस्ट में रेलवे का ट्रांसफार्मर चोरी हुआ था ,इस चोरी की तफ़्तीश में रेलवे सुरक्षा बलों की टीम ने चोरी का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है एवं 02 आरोपियों की तलाश जारी है।

सुरक्षा बलों ने दिन- रात कड़ी मेहनत व बारीकी (सूक्ष्म दृष्टि)से जांच करते हुए तकनीकी साधनों ( सीसीटीवी फुटेज,साइबर आदि) का उपयोग कर शातिर चोरों के नापाक इरादों को नाकामयाब कर दिया।

रेलवे सुरक्षा बलों ने चोरी में उपयोग की मोटरसाइकिल,चाकू व अन्य सामान सबूत के तौर पर जप्त किए हैं साथ ही रेल संपत्ति की बारामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं। इन चोरों से अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है।

कार्यवाही में आरपीएफ पोस्ट बीकानेर के उप निरीक्षक अजय, सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार, कांस्टेबल शिवकुमार सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

“बीकानेर रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों व रेलवे के सामान की सुरक्षा हेतु कटिबद्ध है।”

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…