
बीकानेर। जीएसएस/फीडर रख-रखाव एवं पेड़ों की छंटाई जैसे अत्यावश्यक कार्यों के कारण बुधवार, 20 अगस्त को शहर के विभिन्न इलाकों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक
प्रभावित क्षेत्र: किशन पैलेस के पास, गिन्नाणी, आचार्यो के श्मशान भूमि के पास, आचार्यो की बगीची, चौखुटीं फ्लाईओवर के पीछे का क्षेत्र, तिरूपति अपार्टमेंट, हनुमान मंदिर के पास सर्वोदय बस्ती, भटियानी जी मंदिर के पास सर्वोदय बस्ती का क्षेत्र।
प्रातः 08:00 बजे से 11:00 बजे तक
प्रभावित क्षेत्र: बल्लभ गार्डन संस्कार स्कूल के पास, बजरंगपुरी का क्षेत्र।