ग्राम पंचायत बिरकाली तथा गाजुवास के पूर्व सरपंच के जांच प्रकरणों की पत्रावली दाखिल दफ्तर

Description of image

बीकानेर, 22 अगस्त। ग्राम पंचायत गाजुवास, तारानगर (चूरू) की पूर्व सरपंच सुमन तथा ग्राम पंचायत बिरकाली, नोहर (हनुमानगढ़) के पूर्व सरपंच नानूसिंह के विरुद्ध प्रकरणों की जांच, रिपोर्ट के बाद समाप्त कर पत्रावली को दाखिल दफ्तर कर दिया गया है।

संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीना ने बताया कि दोनों प्रकरणों की जांच जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा की गई। जांच अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया कि नाथूसिंह की मृत्यु होने से जांच किया जाना संभव नहीं है।

इसी क्रम में पूर्व सरपंच सुमन के प्रकरण में जांच अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में शिकायतकर्ता व पूर्व सरपंच के बयानों तथा सामग्री के लैबोरेट्री जांच के अनुसार शिकायत को निराधार मानते हुए प्रकरण को निरस्त करने का निवेदन किया।

संभागीय आयुक्त ने बताया कि प्राप्त जांच रिपोर्ट के अवलोकन एवं परीक्षण के उपरांत पूर्व सरपंच नानूसिंह व सुमन के विरुद्ध विचाराधीन प्रकरण को समाप्त किया जाकर पत्रावली दाखिल दफ्तर करने के निर्देश दिए गए हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …