एमपी-एमएलए लैड कार्यों की प्रगति ई-वर्क पोर्टल पर करें दर्ज- श्री सोहनलाल, सीईओ जिला परिषद

Description of image

 

बीकानेर, 22 अगस्त। सीईओ जिला परिषद श्री सोहनलाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग व जलग्रहण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में हरियालो राजस्थान, पंचायत पौधशाला, एमपी-एमएलए लैड समेत विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

*हरियालो राजस्थान में जिला परिषद को मिला 1.20 लाख पौधों का अतिरिक्त टार्गेट*

बैठक में हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा करते हुए सीईओ जिला परिषद ने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने अभियान के तहत दिए गए टार्गेट 7 लाख 28 हजार पौध लगाने को पूरा कर लिया है। अब 1 लाख 20 हजार पौधे अतिरिक्त लगाने के टार्गेट को लेकर गढ्ढे खुदवाने व अन्य आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए।

*पंचायत पौधशाला अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में जारी करें मस्टरोल*

पंचायत पौधशाला कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सीईओ ने कहा कि पंचायत पौधशाला से जुड़े सभी कार्यों के लिए सभी ग्राम पंचायतों में मस्टरोल आवश्यक रूप से जारी किए जाएं। साथ ही ब्लॉक स्तर पर टीम बनाकर नर्सरी की जांच करें। ।विदित है कि पंचायत पौधशाला अंतर्गत जिले की 384 ग्राम पंचायत में से 204 ग्राम पंचायत में ही मस्टरोल जारी किए गए हैं।

*प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत शत-प्रतिशत लोगों को द्वितीय किश्त जारी करें*

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा करते हुए सीईओ ने कहा कि वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिन लाभार्थियों को प्रथम किश्त जारी हो चुकी है। उन सभी शत प्रतिशत लोगों को दूसरी किश्त भी जारी करें। विदित है कि अभी तक 50 फीसदी लोगों को ही दूसरी किश्त जारी हुई है। सीईओ ने पीएम आवास ग्रामीण अंतर्गत किए गए सर्वे का सत्यापन 30 अगस्त से पूर्व पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए।

*एमपी-एमएलए लैड के कार्यों का ई-वर्क पोर्टल पर प्रगति दर्ज करें*

एमपी-एमएलए लैड की समीक्षा करते हुए सीईओ जिला परिषद ने सभी विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो कार्य अभी शुरू नहीं हुए हैं उनको अतिशीघ्र शुरू करवा कर ई-वर्क पोर्टल पर प्रगति आवश्यक रूप से दर्ज करें। साथ ही कहा कि जो कार्य अभी पूर्ण नहीं हुए हैं उन्हें प्राथमिकता के साथ जल्द पूर्ण करवाएं।

*संपर्क पोर्टल पर परिवेदनाओं का 5 दिन में करें निस्तारण*

संपर्क पोर्टल की समीक्षा करते हुए कहा कि पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं का निस्तारण अधिकारी 05 दिन में करें। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते वर्ष 2025-26 में दिए गए लक्ष्यों के विरुद्ध शत-प्रतिशत स्वीकृति शीघ्र जारी कर कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए ।

*28 अगस्त से पूर्व शत-प्रतिशत पूर्ण करें जॉब कार्ड सत्यापन का कार्य*

सीईओ ने 28 अगस्त से पूर्व सभी जॉब कार्ड का शत प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश दिए। विदित है कि अभी जिले में 78.49 फीसदी जॉब कार्ड का ही सत्यापन हुआ है।

*रिणमलसर पुरोहितान व पेमासर के बीछवाल स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में खोलें अन्नपूर्णा रसोई*

अन्नपूर्णा रसोई योजना की समीक्षा करते हुए सीईओ ने ग्राम पंचायत रिणमलसर पुरोहितान और ग्राम पंचायत पेमासर अंतर्गत बीछवाल के ट्रांसपोर्ट नगर में अन्नपूर्णा रसोई खोलने के निर्देश बीकानेर बीडीओ को दिए।

बैठक में एसीईओ ग्रामीण विकास श्री दिलीप कुमार, एसीईओ पंचायती राज श्री रितुराज महला, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री धीर सिंह गोदारा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता जलग्रहण श्री भूप सिंह, खाजूवाला विकास अधिकारी प्रशिक्षु आईएएस सुश्री स्वाति शर्मा,पांचू बीडीओ श्री जसवंत बिश्नोई, कोलायत बीडीओ श्री गोपाराम, लूणकरणसर बीडीओ श्री त्रिभुवन सिंह समेत सभी विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण विकास श्री रामनिवास शर्मा, अधिशाषी अभियंता मनरेगा श्री अशोक गहलोत, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री शमी कुमार मिढ्ढा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …