
बीकानेर, 22 अगस्त। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल शनिवार सायं 7 बजे बीकानेर पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।
श्री मेघवाल रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे। वे लालगढ़ रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी निभाएंगे तथा दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। केंद्रीय मंत्री रविवार रात 10:20 बजे रेल मार्ग द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।