
बीकानेर। बुधवार 27 अगस्त को रख-रखाव एवं पेड़ों की छंटाई कार्य के चलते विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक ओडो का बास, विमल भवन के पीछे, सर्वोदय बस्ती और आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा। वहीं प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक नायकों का मोहल्ला, चंवरियों का मोहल्ला, चूना भट्टा के पास, रामदेव मंदिर कादरी फ्लोर मिल के पास, सफिल के पास, झूलेवाला, प्रताप बस्ती कब्रिस्तान के पास, न्यू अब्बासी मेडिकल, गुलन पान कॉर्नर, होटल राजा, होटल सिमरन आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।