राजस्थान वित्त निगम द्वारा गैर निष्पादित खातों के लिए एक मुश्त निपटारा योजना शुरू

Description of image

बीकानेर, 28 अगस्त। राजस्थान वित्त निगम प्रशासन द्वारा गैर निष्पादित खातों के लिए एक मुश्त निपटारा योजना 2025-26 शुरू की गई है।

राजस्थान वित्त निगम के शाखा प्रबंधक रवि कुमार मिढ्ढा ने बताया कि इस योजनान्तर्गत 31 मार्च 2025 को डेफिसिट, डिक्रीटल, अपलिखित व गैर निष्पादित श्रेणी में वर्गीकृत खाते जिनमें किसी भी प्रकार की कोई सम्पति नहीं है, उनको ब्याज में शत-प्रतिशत छूट के साथ मूलधन राशि में भी 30 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक छूट प्रदान करते हुए खातों का निपटारा किया जाएगा‌‌। ऐसे खाते जिनमें सम्पति है, उनको समस्त बकाया राशि में 10 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक छूट प्रदान करते हुए खातों का निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि योग्य खाताधारक योजना का लाभ लेने हेतु 10 हजार रुपए मय 18 प्रतिशत जीएसटी एवं मूलधन राशि का 10 प्रतिशत बतौर अपफ्रंट राशि जमा करवाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। सेटलमेंट राशि का भुगतान 60 दिवस में करना होगा। जो खाताधारक 60 दिवस में भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं, वे 12 मासिक किस्तों में 10 प्रतिशत साधारण ब्याज के साथ भुगतान करने का विकल्प ले सकते हैं। यह योजना 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी।

शाखा कार्यालय हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर का बीकानेर में विलय हो जाने के कारण इन तीनों शाखाओं के योग्य खाताधारकों को योजना का लाभ लेने के लिए शाखा बीकानेर में पंजीकरण करवाना होगा। योजना की विस्तृत जानकारी के लिए रानी बाजार चौपड़ा कटला स्थित कार्यालय शाखा में सम्पर्क किया जा सकता है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …