आवंटन बहाली के 72 और हाईकोर्ट निर्णयों 45 प्रकरणों का किया अनुमोदन

Description of image

 

बीकानेर, 29 अगस्त। अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन श्री अरविन्द कुमार जाखड़ की अध्यक्षता में आवंटन सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन हुआ। आयुक्त उपनिवेशन कार्यालय में हुई इस बैठक को लेकर श्री जाखड़ ने बताया कि उपनिवेशन आयुक्त श्री निकया गोहाएन के निर्देशन में आयोजित हुई इस बैठक में कुल 117 विभिन्न प्रकरणों में आवंटनों का अनुमोदन किया गया। इनमें से 72 प्रकरण मृत भूतपूर्व सैनिकों के जीवनसाथी या कानूनी उत्तराधिकारी के नाम से पूर्व में किये गए आवंटनों की बहाली के और 45 प्रकरण हाईकोर्ट के निर्णयों एवं अवमानना के थे।

श्री जाखड़ ने बताया कि राजस्थान उपनिवेशन (इ. गा.न.क्षे में राजकीय भूमि आवंटन एवं विक्रय) नियम 1975 के नियम 12 (क) में राज्य सरकार की 10 दिसंबर 2019 की अधिसूचना से किये गये संशोधन अनुसार मृत भूतपूर्व सैनिकों के जीवनसाथी या कानूनी उत्तराधिकारी के नाम से पूर्व में किये गये 72 आवंटनों में बहाली का अनुमोदन किया गया।

बैठक में जैसलमेर विधायक श्री श्री छोटू सिंह भाटी, पोकरण विधायक श्री महंत प्रतापपुरी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बीकानेर कर्नल श्री यश राठौड़, उपनिवेशन तहसीलदार रामगढ़ नं.01 श्री हिमांशु कच्छावा, उपनिवेशन तहसीलदार रामगढ़ नं.02 श्री महेन्द्र सिंह, उपनिवेशन तहसीलदार नाचना नं0 1 श्री उत्तम चन्द भाटी, उपनिवेशन तहसीलदार नाचना नं0 2 श्री रतनलाल भवानी,उपनिवेशन तहसीलदार मोहनगढ़ नं० 1 श्री दिनेश कुमार बिश्नोई, उपनिवेशन तहसीलदार मोहनगढ़ नं0 2 श्री चतुरसिंह राठौड़, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा समिति सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …