उपलब्धि पीबीएम अस्पताल : डॉ. संदीप गुप्ता ने 14 वर्षीय बच्चे के सीने मे कैंसर गांठ का किया जटिल एवं सफल ऑपरेशन

Description of image

बीकानेर, 1 सितंबर 2025:

पीबीएम अस्पताल के आचार्य तुलसी क्षेत्रीय कैंसर उपचार केंद्र में एक 14 वर्षीय बालक की जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। सात घंटे की इस सर्जरी में बच्चे की छाती से कैंसरयुक्त गांठ, प्रभावित पसली और मांसपेशियों को हटाकर छाती का पुनर्निर्माण किया गया।

नागौर के इस बालक को छाती में गांठ की शिकायत थी। स्थानीय इलाज से आराम न मिलने पर उसे पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। जांच में पता चला कि बच्चे को सॉफ्ट टिश्यू सार्कोमा (छाती की दीवार का कैंसर) है, जो दूसरी पसली और आसपास की मांसपेशियों से जुड़ा था। यह स्थिति बेहद जटिल और जानलेवा थी।

प्रोफेसर डॉ. संदीप गुप्ता के नेतृत्व में सर्जिकल टीम ने ट्यूमर, प्रभावित पसली और मांसपेशियों को हटाया। इसके बाद पीठ की मांसपेशी और प्रोलिन मेष का उपयोग कर छाती का पुनर्निर्माण किया गया, जिससे हृदय और फेफड़े जैसे महत्वपूर्ण अंग सुरक्षित रहे।

सर्जरी में निश्चेतन विभाग से डॉ. कांता भाटी, डॉ. पीरू, डॉ. धीरज, डॉ. नजीला, डॉ. अजय, डॉ. पुलकित ने अहम भूमिका निभाई।

ओटी नर्सिंग स्टाफ मे महेंद्र, सरोज, अभिलाषा, रविंद्र, पूनम, ओटी इंचार्ज संतोष तंवर, कृष्णा स्वामी, सुनीता सहित ओटी अटेंडेंट बाबू, संजय का विशेष योगदान रहा।

सर्जरी के बाद बच्चा फिजियोथेरेपी कर रहा है और उसकी रिकवरी अच्छी चल रही है।

आचार्य तुलसी कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की निदेशक डॉ. नीति शर्मा ने बताया कि हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज तय होगा, बच्चों में इस तरह का कैंसर बहुत दुर्लभ होता है, और हर साल 10 लाख बच्चों में केवल 8-9 मामले सामने आते हैं।

पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि यह सर्जरी राजस्थान सरकार की आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत मुफ्त की गई।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. रेखा आचार्य ने कहा की पीबीएम अस्पताल उच्च गुणवत्ता और संवेदनशील कैंसर उपचार के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …