सुगम रेल संचालन हेतु डेगाना-फुलेरा रेलखण्ड पर किया जा रहा है आयूबी निर्माण कार्य,रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित

Description of image

रेलवे द्वारा जोधपुर मण्डल पर डेगाना-फुलेरा रेलखण्ड पर गच्छीपुरा-डेगाना स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 60 पर आयूबी निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल रेलसेवा जो दिनांक 06.10.25 से जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-लूनी-मारवाड जं.-अजमेर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा लूनी, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2. गाडी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 05.10.25 को भोपाल से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-अजमेर-मारवाड जं.-लूनी-जोधपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अजमेर, ब्यावर, मारवाड जं., लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3. गाडी संख्या 14863, वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 05.10.25 को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-अजमेर-मारवाड जं.-लूनी-जोधपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अजमेर, ब्यावर, मारवाड जं., लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

4. गाडी संख्या 19720, सूरतगढ-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 06.10.25 को सूरतगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बीकानेर-रतनगढ-चूरू-सीकर-जयपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नापासर, श्रीडूंगरगढ, रतनगढ, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

*रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 14087, दिल्ली-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 06.10.25 को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह जयपुर मण्डल पर 01 घंटा 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …