राजकीय डूंगर महाविद्यालय एवं हल्दीराम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर में कार्यक्रम आयोजित

Description of image

बीकानेर, 16 सितंबर। जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। स्वीप प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ. वाई. बी. माथुर ने बताया कि इस दौरान राजकीय डूंगर कॉलेज और हल्दीराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर में विद्यार्थियों से संवाद किया गया।विद्यार्थियों को वोटिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही ईवीएम की जानकारी एवं ईवीएम से मताधिकार के प्रयोग की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। स्वीप सह समन्वयक गोपाल जोशी ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत की जाने वाली गतिविधियां, विभिन्न मोबाइल ऐप्स आदि के बारे में बताया। कार्यक्रम में डॉ. विपिन सैनी एवं डॉ. मैना निर्वाण ने भी विद्यार्थियों को मतदान की महत्ता को समझाया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …