
बीकानेर, 16 सितम्बर। कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा‘ आयोजित किया जायेगा। इसके अंतर्गत राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी तथा महिला मंडल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में 17 सितंबर को दोपहर 1 बजे ‘राजस्थानी महिला लेखन- दसा अर दिसा‘ विषयक लेखिका संगोष्ठी महिला मंडल स्कूल (जूनागढ़ के पीछे) में आयोजित की जायेगी। यह जानकारी अकादमी सचिव शरद केवलिया ने दी।