सरे नथानिया गोचर पर कब्जा मुक्त करने की मांग, प्रशासन को दिया एल्टीमेटम 

Description of image

बीकानेर । जैसलमेर हाई वे NH15 पर बीकानेर युनिवर्सिटी से करीब 500 मीटर दूर स्थित सुरदासाणी पुरोहित के पूर्वज स्याउ बाबा का करीब 400 वर्षों से अधिक पुराना मंदिर है। उक्त स्थान पर गोचर के भू माग पर तारबंदी करके गोचर के बड़े भूभाग पर नियम विरुद्ध स्थायी निर्माण करवाया गया है। श्री स्याऊ बाबा नवयुवक मण्डल सेवा समिति द्वारा इस ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर को बचाने के लिए और गोचर भूमि पर अनाधिकृत निर्माण हटवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। पूर्व में भी कब्जेधारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रशासन को अवगत करवाया मगर आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है । इसको लेकर आज दिनांक 16 सितम्बर 2025 वार मंगलवार को जिला कलेक्टर नम्रता, एसडीएम महिमा को कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। प्रशासन ने कार्यवाही को लेकर ठोस आश्वाशन दिया है। संगठन ने जिला प्रशासन को समस्या से अवगत करवाते हुए सात दिन का अल्टीमेटम दिया है, अगर सात दिन में जिला प्रशासन कोई भी कार्यवाही नहीं करता है तो संगठन के सभी लोग जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के आगे अनिश्चित कालीन धरना और आमरण अनशन पर बैठेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान एडवोकेट बृजमोहन, पंडित मुनेश, पंडित मिलन, रमेश पुरोहित, गिरधारी सुरा, कैलाश पुरोहित, पंडित गौरीशंकर, राजा बाबू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …