नवरात्रि का अद्भुत एवं भव्य आकर्षण होंगे बीकानेर में बन रहे 45 फुट ऊंचे दिव्य मंदिरों के भव्य निर्माण

Description of image

बीकानेर। तमिलनाडू के कृष्णगिरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु पूज्यपाद 1008 वसंत विजयानंद गिरीजी महाराज की प्रेरणा एवं पावन सानिध्य में धर्म, भक्ति और साधना के दिव्य संगत के भव्य आयोजन के क्रम में आगामी चैत्र नवरात्रि में 19 मार्च से 29 मार्च तक गंगाशहर रोड के अग्रवाल भवन में विराट कथा यज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इन 11 दिनों में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से विराट दिव्य महायज्ञ होगा जिसमें हजारों किलो मेवा, हजारों किलो देशी घी एवं हजारों किलो शुद्ध चन्दन की लकडिय़ों से अति दिव्य महायज्ञ होगा। साथ ही अनेक विश्वविख्यात कलाकारों द्वारा प्रतिदिन भजन संध्या के साथ-साथ प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से पूज्य गुरुदेव के मुखारविंद से देवी भागवत कथा का वाचन होगा। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से पायरेट कुबेर लक्ष्मी यत्र एवं जीबू कॉइन का दिव्य साधना शिविर आयोजित होगा। इस अवसर पर भाग लेने वाले हर व्यक्ति समृद्ध बनेगा और कृपा बरसेगी। इतने बड़े और भव्य, दिव्य धार्मिक आयोजन को लेकर 50 से अधिक स्वयंसेवक, संगीत कलाकार सोमवार तक बीकानेर पहुंच जाएंगे।

श्री कृष्णा गिरि, तमिलनाडू के श्री पार्श्वनाथ पद्मावती सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी गुरु भक्त संकेश जैन ने बताया कि चैत्र नवरात्रि विराट कथा यज्ञ महोत्सव की खास बात यह है कि प्रतिदिन सभी भक्तों के लिए विशाल नि:शुल्क भोजन प्रसादी की सांय 5 बजे से व्यवस्था अग्रवाल भवन परिसर में ही रखी गयी है। चैत्र नवरात्रि विराट महोत्सव से पहले 13 मार्च से 17 मार्च तक पांच दिनों तक विशिष्ट यज्ञ विधान भी रखा गया है जिसमें जगद्गुरुदेव वसन्त विजयानंद जी महाराज लाल डोरा सिद्ध करेंगे। यदि लाल डोरा सिद्ध करके ले लिया तो न केवल नकारात्मक शक्तियां दूर होंगी बल्कि भक्तों की दुविधाओं, समस्याओं का अंत होने के साथ शांति, सुख और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

 

गुरुभक्त संकेश जैन ने यह भी बताया कि अग्रवाल भवन परिसर में गणपति मंदिर, भैरव मंदिर, शिव पार्वती मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, कृष्णगिरी पदम्मावती मंदिर, धनदेश्वरी मंदिर, दुर्गा मंदिर, सिद्धिदात्री मंदिर, महागौरी मंदिर, करणी माता मंदिर, ललिता महात्रिपुर सुंदरी मंदिर, सरस्वती मंदिर, श्रीराम परिवार मंदिर, हनुमान मंदिर का निर्माण किया जाएगा जो विशाल 35 से 45 फीट ऊंचे बनाए जाएंगे। ये मंदिर सम्पूर्ण भारत में एकमात्र छोटीकाशी बीकानेर नवरात्रि के आकर्षण बनेंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

सखी संस्कार म्यूजिक एवं महिला सुरक्षा ग्रुप की संस्थापक संध्या द्विवेदी को मिला नारी गौरव सम्मान

बीकानेर 8 मार्च महिला दिवस के अवसर पर डॉक्टर अंबेडकर उत्थान परिषद जयपुर द्वारा कृषि अनुसंध…