देहात व शहर कांग्रेस पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में रसोई गैस के दामों में वृद्धि व बढ़ती महंगाई के खिलाफ 13 मार्च को होगा कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन

Description of image

बीकानेर, 11 मार्च 2026प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी (देहात व शहर) बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी व सरकार की नीतियों के कारण आम जनता, व्यापारियों तथा सामाजिक संगठनों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों से आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है, वहीं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कमर्शियल सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में विफल रहने के विरोध में देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के संयुक्त नेतृत्व में 13 मार्च 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट, बीकानेर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने संयुक्त बयान में कहा कि ईजरायल, अमेरिका और ईरान के मध्य हो रहे युद्ध के समय देश के हितों को संरक्षित करने में केन्द्र की भाजपा सरकार गलत विदेश नीति के कारण विफल रही हैं, जिस कारण देश में ईधन का संकट व्याप्त हो गया हैं। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी आमजन की समस्याओं को उजागर करते हुए सरकार तक जनता की आवाज़ पहुँचाने का कार्य करेगी।

जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि देहात व शहर कांग्रेस पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों (लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशियों, पूर्व मेयर, जिला प्रमुख, प्रधान, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों, पार्षदगण) तथा जिला, ब्लॉक और मण्डल कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जोड़ बीड़ आवासीय योजना को लेकर बीडीए में बैठक, विकास कार्यों पर उठे सवाल

बीकानेर में जोड़ बीड़ आवासीय योजना के विकास कार्यों को लेकर बुधवार शाम करीब 4 बजे जोड़ बीड…