गांव की बेटी सपना ने रचा इतिहास, JET-2026 में राजस्थान में प्रथम स्थान

Description of image

 

बीकानेर/हनुमानगढ़, 31 जुलाई। किसान परिवार की बेटियां आज अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील के निनाण गांव की बेटी सपना ने JET-2026 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कृषि (Agriculture) विषय में 160 में से 160 अंक अर्जित कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया।

सपना, पुत्री श्री चंदूराम, ने केवल 90 दिनों की तैयारी में यह उपलब्धि हासिल कर यह सिद्ध कर दिया कि सफलता लंबी तैयारी की नहीं, बल्कि समर्पण, कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन की होती है। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे निनाण गांव, भादरा, हनुमानगढ़ जिले और राजस्थान का गौरव बढ़ाया है।

JET-2026 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निनाण की छात्राओं रवीना, मनीषा, सपना और सोनिया सहित अन्य छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन बेटियों की उपलब्धियों ने यह संदेश दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं भी अवसर मिलने पर किसी से कम नहीं हैं और शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर सकती हैं।

AGRI पाठशाला, बीकानेर परिवार ने सपना सहित सभी सफल छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं गुरुजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संस्थान ने कहा कि यह उपलब्धि प्रत्येक किसान परिवार के लिए प्रेरणा है और ग्रामीण प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।

संस्थान ने विश्वास व्यक्त किया कि इन छात्राओं की सफलता से प्रदेश की अन्य बेटियों को भी उच्च शिक्षा एवं कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी तथा वे अपने ज्ञान और प्रतिभा से देश के कृषि विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े का नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित

बीकानेर, 1 अगस्त। राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े शनिवार प्रातः बीकानेर के नाल एयर…