दंतौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध जिप्सम परिवहन पर शिकंजा, 16 टन जिप्सम सहित 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

Description of image

बीकानेर, 2 अगस्त। पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे एक माह के विशेष अभियान के तहत बीकानेर जिले की दंतौर पुलिस ने अवैध जिप्सम खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग 16 टन जिप्सम सहित तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं।

पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज ओमप्रकाश एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा तथा वृत्ताधिकारी आकांक्षा कुमारी के सुपरविजन में थाना दंतौर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने अवैध रूप से जिप्सम का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोककर कार्रवाई की। इनमें करीब 16 टन जिप्सम बरामद किया गया। कार्रवाई के बाद खनिज विभाग को सूचना दी गई, जिस पर विभाग की टीम ने मौके का पंचनामा तैयार किया।

खनिज विभाग की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, सवाई सिंह, कौशल नरेश, हीरालाल तथा कुलदीप सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ऑपरेशन नीलकंठ: गजनेर पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, डोडा पोस्त, अफीम व नकदी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर, 2 अगस्त। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन नील…