विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने की जनसुनवाई, प्राप्त हुए 248 प्रकरण, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Description of image

बीकानेर, 4 अगस्त। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने सोमवार को पंचायत समिति सभागार, खाजूवाला में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 248 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें बिजली, सड़क, अतिक्रमण हटाने, रास्ता खुलवाने और पेयजल एवं सिंचाई विभाग से संबंधित रहे।

 

विधायक डॉ. मेघवाल ने प्रत्येक परिवाद की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों से चर्चा कर समाधान करवाया, जिससे परिवादियों को तत्काल राहत मिली।

 

जनसुनवाई में उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार, थाना अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के पश्चात विधायक ने पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर प्रशासन को अधिक जवाबदेह बनाना है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

कोलायत राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदर्शन

  बीकानेर,कोलायत,आज दिनांक 04.08.2026 को कोलायत राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर …