बुजुर्ग से मारपीट के मामले में जसरासर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 सूची के दो आरोपी गिरफ्तार

Description of image

 

बीकानेर, 5 अगस्त। जसरासर थाना पुलिस ने बुजुर्ग एवं उनके परिवार के साथ मारपीट के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना स्तर की टॉप-10 वांछित सूची में चिन्हित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 को परिवादी दीनदयाल, निवासी कुचौर अगुणी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उसके पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लाठियों, जेई (लोहे के औजार) और चौसंगी से हमला कर मारपीट की। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा तथा नोखा वृत्ताधिकारी जरनेल सिंह आरपीएस के सुपरविजन में पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना प्रभारी राकेश स्वामी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

 

गठित टीम ने सूचना संकलन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को अनुसंधान के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

रामनारायण (46 वर्ष) पुत्र रामचंद्र, जाति बिश्नोई, निवासी कुचौर अगुणी, थाना जसरासर, जिला बीकानेर।

 

राजेंद्र उर्फ राजेश (22 वर्ष) पुत्र रामनारायण, जाति बिश्नोई, निवासी कुचौर अगुणी, थाना जसरासर, जिला बीकानेर।

 

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी राकेश स्वामी, सहायक उप निरीक्षक रामेश्वरलाल तथा कांस्टेबल शिवप्रकाश और कैलाश शामिल रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जामसर पुलिस की कार्रवाई, 46.330 टन अवैध ग्रिट से भरा डंपर जब्त

बीकानेर, 5 अगस्त। पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे वि…