एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 292 अभ्यर्थी उपस्थित

Description of image

बीकानेर, 9 अगस्त। राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन बीकानेर रेंज स्तर पर पुलिस मोटर ड्राईविंग स्कूल, बीकानेर में किया जा रहा है। परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है।

रविवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में राजस्थान के विभिन्न जिलों से कुल 350 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इनमें से 292 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 59 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

शारीरिक दक्षता परीक्षा की व्यवस्थाओं एवं प्रक्रिया की निगरानी महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान श्री प्रहलाद सिंह कृष्णिया, उप महानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी (सीबी), राजस्थान, जयपुर सदस्य तथा श्री मृदुल कच्छावा, जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर सदस्य सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा निर्धारित नियमों एवं मापदंडों के अनुसार करवाई जा रही है।

रेंज स्तर पर आयोजित इस परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

अर्जुनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर 465 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

  बीकानेर, 9 अगस्त। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज, बीकानेर एवं जिला पुलिस अधीक्षक बी…