एटीएम कैश वैन लूट का पर्दाफाश, कैश वैन कर्मचारी कस्टोडियन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर, 10 अगस्त। पुलिस थाना पांचू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एटीएम कैश वैन लूट की वारदात का पर्दाफाश कर कैश वैन के कर्मचारी कस्टोडियन विक्रम सिंह सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

 

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बंशीदीप मीणा आरपीएस के निर्देशन में एवं वृताधिकारी नोखा श्री सुदर्शन सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी पांचू श्री ईश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

51 लाख रुपये की लूट की वारदात

 

दिनांक 05 अगस्त 2026 को सीएमएस इन्फो सिस्टम लिमिटेड, बीकानेर के कर्मचारी श्री आदित्य रावत ने पुलिस थाना पांचू में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि कंपनी विभिन्न बैंकों से नकदी प्राप्त कर एटीएम में नकदी डालने का कार्य करती है।

 

05 अगस्त को कंपनी की कैश वैन चालक एवं कर्मचारियों के साथ सारूण्डा की ओर जा रही थी। दोपहर करीब 3 बजे सारूण्डा से लगभग 5-7 किलोमीटर पहले पीछे से बिना नंबर प्लेट की एक कार आई। कार में सवार 2-3 व्यक्तियों ने कैश वैन को रुकवाया। आरोपियों में से एक ने चालक की ओर बंदूक तानकर सभी कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी।

 

आरोपियों ने कैश वैन में रखा कैश बॉक्स अपने कब्जे में लेकर करीब 51 लाख रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए।

 

इस संबंध में पुलिस थाना पांचू में प्रकरण संख्या 225/2026, धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

 

वारदात की साजिश का खुलासा

 

पुलिस जांच में सामने आया कि सीएमएस इन्फो सिस्टम लिमिटेड के कर्मचारी विक्रम सिंह, जो कैश वैन का कस्टोडियन था, ने अपने साथी श्यामसुंदर एवं अन्य आरोपियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।

 

योजना के अनुसार 05 अगस्त को कैश वैन के नोखा से सारूण्डा की तरफ जाने के दौरान रास्ते में वारदात को अंजाम देना तय किया गया। विक्रम सिंह को कंपनी की कैश वैन में रखी नकदी तथा कैश बॉक्स की जानकारी थी।

 

योजना के तहत आरोपियों ने रास्ते में कैश वैन को रुकवाकर चालक एवं अन्य कर्मचारियों को हथियार दिखाकर धमकाया तथा कैश बॉक्स में रखी 51 लाख रुपये की नकदी लूट ली।

 

दो आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस ने मामले में निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

 

1. श्यामसुंदर पुत्र उदाराम, जाति जाट, उम्र 20 वर्ष, निवासी स्वरूपसर, थाना पांचू, जिला बीकानेर।

 

2. विक्रम सिंह पुत्र शिवपाल सिंह, जाति राजपूत, उम्र 23 वर्ष, निवासी चकड़ा वाला, बाबा छोटूनाथ कॉलोनी, नोखा, थाना नोखा, जिला बीकानेर।

 

गिरफ्तार आरोपियों से लूट की रकम, वारदात में प्रयुक्त साधनों एवं अन्य सहयोगियों के संबंध में गहनता से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

 

पुलिस टीम

 

कार्रवाई में थानाधिकारी श्री ईश्वर प्रसाद, उप निरीक्षक श्री पप्पलाल, सहायक उप निरीक्षक श्री संतोषनाथ, श्री रामनिवास, श्री दिनेशचन्द्र, श्रीमती उर्मिला, श्री बलराम सिंह, श्री जयकिशन, श्री रणजीत राम, श्री मांगीलाल, श्री राधाकिशन, श्री दलीपदास, श्री रामेश्वर, श्री हनुमानराम, श्री वीराराम, श्री खेमराज, श्री सुनील कुमार, श्री गणेशराम, श्री तेजाराम, श्री आनंद एवं श्री वीछमणराम सहित पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

एक पेड़ मां के नाम’ हरियालो राजस्थान के तहत उद्यान विभाग द्वारा 15 हजार उद्यानिकी फल वृक्ष का पौधारोपण

बीकानेर, 10 अगस्त। ‘एक पेड़ मां के नाम’ हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत उद्य…