टूटी सड़कों को लेकर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, सरकार को दी काले झंडे दिखाने की चेतावनी

Description of image

सच राजस्थान न्यूज़,बीकानेर। बीकानेर शहर की मुख्य सड़कों की बदहाल स्थिति, खुले चैंबरों एवं आमजन को हो रही परेशानी के विरोध में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ बीकानेर की ओर से बुधवार को जिलाध्यक्ष उमा करल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्टेशन रोड स्थित अम्बरवाला प्रतिष्ठान से रेलवे स्टेशन के सामने तक पैदल मार्च निकालकर शहर की सड़कों की तत्काल मरम्मत की मांग की।

 

पैदल मार्च में अग्रिम पंक्ति में ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उमा करल, शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल एवं पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत मौजूद रहे। उनके पीछे कांग्रेस कार्यकर्ता पंक्तिबद्ध होकर चल रहे थे और सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “टूटी सड़कें कर रहीं पुकार, इधर भी पधारो सरकार”, “सड़कों पर भ्रष्टाचार नहीं चलेगा”, “मुख्यमंत्री मुर्दाबाद” और “जिला प्रशासन मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए।

 

ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उमा करल ने कहा कि बीकानेर की जनता को भी साफ, सुरक्षित और बेहतर सड़कों पर चलने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार के नाम पर अच्छी सड़कों को दोबारा बनाया जा सकता है तो बीकानेर की जनता के लिए भी शहर की मुख्य सड़कों की सुध ली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टेशन रोड, कोटगेट, हॉस्पिटल रोड, ईएम रोड से सादुल सिंह सर्किल, स्टेशन के सामने गंगाशहर रोड और रानी बाजार चौराहा सहित प्रमुख मार्गों की हालत जल्द नहीं सुधारी गई तो मुख्यमंत्री के बीकानेर आगमन पर कांग्रेस द्वारा काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा।

 

शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से जनता को वंचित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जब स्वतंत्रता दिवस के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, तो आमजन को भी राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी होने पर कांग्रेस जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।

 

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पीसीसी सदस्य यशपाल गहलोत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन सड़कों पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में आमजन आवागमन करते हैं, वहां लोग गड्ढों और टूटी सड़कों के कारण हिचकोले खाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कुछ घंटों के लिए आने वाले सरकार के प्रतिनिधियों के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं, जबकि आमजन की परेशानी पर प्रशासन का ध्यान नहीं है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

संगठन महासचिव नवीन जांगिड़ ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्स, मंडल अध्यक्ष मुबारक हुसैन, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष हसन अली गौरी, किशन जांगिड़, सीता सुथार, कमल, सलमान खान, सिकंदर अली, अयान, हबीब, गिरधारी, हरिकिशन सोनी, रितेश सेवक, रवि जनागल, राहुल जादू संगत, अविनाश राठौड़, संजय भाटी, शराफत खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बज्जू पुलिस ने हीरा चोरी करने वाली शातिर अंतरराज्यीय गैंग का किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

  बीकानेर। पुलिस थाना बज्जू ने चोरी एवं नकबजनी की वारदातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करत…