हिंदी से जुड़ाव, कार्यों में प्रभाव—बीएसएनएल बीकानेर में हिंदी कार्यशाला ने जगाई नई भाषा चेतना, डॉ. मेघना शर्मा ने सरल हिंदी के प्रयोग पर दिया जोर

Description of image

बीकानेर, 29 सितंबर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र की ओर से हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत “हिंदी भाषा के ऐतिहासिक विकास चरण : वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी के प्रयोग तक” विषय पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र के महाप्रबंधक ओ.पी. खत्री ने की।

 

कार्यशाला में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की एसोसिएट प्रोफेसर एवं इतिहास विभागाध्यक्ष तथा सेंटर फॉर म्यूजियम एंड डॉक्यूमेंटेशन की निदेशक डॉ. मेघना शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। महाप्रबंधक ओ.पी. खत्री ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया।

 

मुख्य वक्ता डॉ. मेघना शर्मा ने हिंदी भाषा के ऐतिहासिक विकास, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी की उपयोगिता तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के सरल, सहज एवं प्रभावी प्रयोग पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन कार्यों में सरल हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने से भाषा के साथ जुड़ाव मजबूत होगा और हिंदी को दैनिक कार्य-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाया जा सकेगा।

 

कार्यशाला के बाद डॉ. मेघना शर्मा ने बीएसएनएल द्वारा 14 सितंबर से आयोजित हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इनमें हिंदी श्रुतिलेख, स्वरचित काव्य पाठ, निबंध लेखन एवं हिंदी ज्ञान से संबंधित प्रतियोगिताओं के विजेता शामिल रहे। सम्मानित प्रतिभागियों में भव्यांश चौहान, रूजल, किंजल गोस्वामी, गर्व गोठवाल, देवांश गोठवाल, मनोज चौहान, मोनिका मिनोचा, वीरेंद्र सिंह, विकास शर्मा, योगेश कुमार, श्रीनाथ पुरोहित एवं विकास श्योरान सहित अन्य प्रतिभागी शामिल रहे।

 

इस अवसर पर महाप्रबंधक ओ.पी. खत्री द्वारा डॉ. मेघना शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उप महाप्रबंधक महेश व्यास सहित बीएसएनएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लिया।

 

कार्यशाला का संचालन सहायक महाप्रबंधक (संचालन) अजय चौधरी ने किया। कार्यक्रम में बीएसएनएल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

घोषणाओं का झुनझुना बंद करें, जनता को बताएं नागणेची ओवरब्रिज और कोटगेट-सांखला फाटक का काम कब होगा शुरू—नितिन वत्सस

बीकानेर, 29 सितंबर। पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने केंद्रीय कानून मंत्री एवं बीकानेर स…