बच्चों से परिवारों तक डांडिया का रंग, 13-14 अक्टूबर को मन्नत रिजॉर्ट में सजेगा ‘डांडियावर्स 2026

Description of image

बीकानेर। गरबा और डांडिया के उत्सव को केवल युवाओं तक सीमित न रखते हुए बच्चों, परिवारों और हर आयु वर्ग को एक सुरक्षित एवं पारिवारिक माहौल में इस उत्सव से जोड़ने के उद्देश्य से टीएफ इवेंट्स द्वारा ‘डांडियावर्स 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय यह आयोजन 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 को मन्नत रिजॉर्ट, जयपुर रोड, बीकानेर में होगा।

 

आयोजकों के अनुसार, वर्तमान समय में गरबा एवं डांडिया के अधिकांश आयोजन मुख्य रूप से युवाओं को ध्यान में रखकर किए जाते हैं, जबकि बच्चे और परिवार भी इस उत्सव का आनंद लेना चाहते हैं। इसी सोच के साथ डांडियावर्स 2026 को इस प्रकार तैयार किया गया है कि इसमें बच्चों से लेकर युवाओं एवं परिवारों तक, हर आयु वर्ग को अपनी भागीदारी का अवसर मिले और सभी एक सुरक्षित एवं पारिवारिक वातावरण में गरबा-डांडिया का आनंद ले सकें।

 

13 अक्टूबर को ‘किड्स एंड फैमिली स्पेशल’ का आयोजन किया जाएगा। इस दिन बच्चों के लिए विशेष प्रतियोगिताएं एवं ग्रुप परफॉर्मेंस रखी गई हैं। बीकानेर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थी इसमें भाग लेकर मंच पर अपनी सामूहिक प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

 

वहीं 14 अक्टूबर को ‘ग्रैंड गरबा नाइट’ का आयोजन होगा, जो सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए रहेगा। इसमें बच्चे, युवा और परिवार एक साथ गरबा एवं डांडिया का आनंद ले सकेंगे।

 

टीएफ इवेंट्स का उद्देश्य डांडियावर्स के माध्यम से बीकानेर में ऐसा पारिवारिक उत्सव तैयार करना है, जहां गरबा और डांडिया केवल किसी एक आयु वर्ग तक सीमित न रहें, बल्कि बच्चे, युवा, अभिभावक और परिवार के सभी सदस्य एक साथ उत्सव का हिस्सा बन सकें। आयोजन में विशेष रूप से सुरक्षित, व्यवस्थित एवं परिवार-अनुकूल वातावरण पर ध्यान दिया जाएगा।

 

कार्यक्रम विवरण:

13 अक्टूबर 2026 — किड्स एंड फैमिली स्पेशल एवं स्कूल ग्रुप परफॉर्मेंस

14 अक्टूबर 2026 — ग्रैंड गरबा नाइट, सभी आयु वर्ग के लिए

स्थान — मन्नत रिजॉर्ट, जयपुर रोड, बीकानेर

 

कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी एवं सहभागिता के लिए संपर्क करें:

7665710625, 7357321234

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

EWS नियमों के सरलीकरण की मांग को लेकर बीकानेर पहुंचेगी रविन्द्र सिंह भाटी की यात्रा, श्रीडूंगरगढ़ से होगा आगाज

बीकानेर 3 अक्टूबर 2026,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण से जुड़े नियमों के सरलीकरण…