भारतीय ज्ञान परंपरा पर शोध को अंतरराष्ट्रीय पहचान, डॉ. मेघना शर्मा को ‘बेस्ट ऑनलाइन रिसर्च पेपर अवार्ड

Description of image

बीकानेर, 3 अक्टूबर 2026,महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा को उदयपुर स्थित पैसिफिक यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में सीनियर साइंटिस्ट श्रेणी में ‘सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन शोधपत्र पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

 

यह अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी हाइब्रिड माध्यम से ‘प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा : विज्ञान एवं ज्ञान के विविध आधुनिक आयाम’ विषय पर वैश्विक संस्कृत मंच एवं ग्लोबल हिस्ट्री फोरम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। संगोष्ठी में देश-विदेश के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं विषय विशेषज्ञों ने विभिन्न सत्रों में भाग लिया।

 

संगोष्ठी के संयोजक प्रो. अजातशत्रु सिंह शिवरती के अनुसार संगोष्ठी के समापन समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

डॉ. मेघना शर्मा ने संगोष्ठी में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा और महिला विमर्श : ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य एवं समकालीन प्रासंगिकता’ विषय पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। संगोष्ठी के पश्चात गठित निर्णायक मंडल द्वारा शोधपत्रों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के बाद डॉ. मेघना शर्मा के शोधपत्र को सीनियर साइंटिस्ट श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन शोधपत्र के रूप में चयनित किया गया।

 

ऑनलाइन सत्र के संयोजक डॉ. अबरार अहमद ने बताया कि इस सत्र की संयुक्त अध्यक्षता नॉर्वे के ओस्लो से जुड़े पुरातत्वविद् प्रो. टोरे गुलब्रांडसेन तथा अफ्रीका के पत्रकार एवं राजनीतिक समीक्षक डॉ. रमादान बिरिमा ने की।

 

डॉ. मेघना शर्मा को मिले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में प्रसन्नता का माहौल है। विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने इस उपलब्धि पर डॉ. मेघना शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान भारतीय ज्ञान परंपरा, इतिहास एवं महिला विमर्श के क्षेत्र में किए जा रहे अकादमिक शोध को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलने का महत्वपूर्ण अवसर है।

 

डॉ. मेघना शर्मा की इस उपलब्धि से महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं शोध कार्यों को भी नई पहचान मिली है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

EWS नियमों के सरलीकरण की मांग को लेकर बीकानेर पहुंचेगी रविन्द्र सिंह भाटी की यात्रा, श्रीडूंगरगढ़ से होगा आगाज

बीकानेर 3 अक्टूबर 2026,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण से जुड़े नियमों के सरलीकरण…